कक्षा 8 भूगोल अध्याय 4 उद्योग एनसीईआरटी के प्रश्न उत्तर

कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान भूगोल पाठ 4 उद्योग एनसीईआरटी अभ्यास के प्रश्न उत्तर सरल अक्षरों में दिया गया है। इन एनसीईआरटी समाधान के माध्यम से छात्र परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकते हैं। जिससे छात्र कक्षा 8 भूगोल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों के लिए कक्षा 8 भूगोल के प्रश्न उत्तर एनसीईआरटी किताब के अनुसार बनाये गए है। हिंदी मीडियम के छात्रों की मदद करने के लिए हमने एनसीईआरटी समाधान से संबंधित सभी सामग्रियों को नए सिलेबस के अनुसार संशोधित किया है। विद्यार्थी ncert solutions for class 8 social science geography chapter 4 hindi medium को यहाँ से निशुल्क में प्राप्त कर सकते हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 भूगोल अध्याय 4 उद्योग

अभ्यास

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

(i) ‘उद्योग‘ शब्द का क्या तात्पर्य है ?

उत्तर: उद्योग का संबंध उस आर्थिक गतिविधि से है जो कि वस्तुओं के उत्पादन, खनिजों के निष्कर्षण अथवा सेवाओं की व्यवस्था से संबंधित है। इस प्रकार लोहा और इस्पात उद्योग वस्तुओं के उत्पादन से संबंधित है, कोयला खनन उद्योग कोयले को धरती से निकालने से संबंधित है तथा पर्यटन सेवा देने से संबंधित उद्योग है।

(ii) वे कौन – से मुख्य तथ्य है जो उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करते हैं?

उत्तर: उद्योगों की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले कारक –

  • कच्चे माल की उपलब्धता
  • भूमि
  • श्रम
  • शक्ति के साधन
  • परिवहन
  • बाजार

(iii) कौन–सा उद्योग प्रायः आधुनिक उद्योग का मेरुदंड कहा जाता है और क्यों?

उत्तर: लोहा इस्पात उद्योग को आधुनिक उद्योग का मेरुदंड कहा जाता है। ऐसा इसलिए है कि इस्पात कई उद्योगों के लिए कच्चा माल होता है। अन्य उद्योगों में इस्तेमाल होने वाली मशीनें और औजार अक्सर इस्पात से ही बनते हैं।

अथवा

लोह और इस्पात प्रायः आधुनिक उद्योगों कारक मेरुदंड कहलाता है। लगभग सारी वस्तुएँ जिनका हम लोग उपभोग करते हैं वे या तो लोहा या इस्पात से बने हैं अथवा इन धातुओं से निर्मित औज़ारों और मशीनों से बने हैं। पोत, रेलगाड़ी, ट्रक और ऑटो अधिकांशतः इस्पात से बने हैं। यहाँ तक कि सेफ्टी पिन और सुईयाँ, जिनका उपयोग आप करते हैं वे भी इस्पात से बनती हैं। तेल–कूप इस्पात से बनी मशीनों से बोधित किए जाते हैं। इस्पात की पाइपलाइन से तेल परिवाहित किया जाता है। खनिजों का खनन इस्पात के उपकरणों से होता है। कृषि के यंत्र प्रायः इस्पात के बने होते हैं। विशाल भवनों का ढाँचा इस्पात का बनाया जाता है।

(iv) कपास उद्योग मुंबई में तेजी से क्यों विकसित हुआ है?

उत्तर: कपास उद्योग के मुंबई में तेजी से विकसित होने के कारण-

  • कोष्ण और आर्द्र जलवायु
  • मशीन आयात के लिए पत्तन की उपलब्धता
  • कच्चे माल की उपलब्धता
  • दक्ष श्रमिकों की उपलब्धता

अथवा

कपास उद्योग से अभिप्राय सूती वस्त्र उद्योग से है। भारत में सूती कपड़ा उद्योग की शुरुआत मुंबई से हुई थी। पहली मिल 1854 में स्थापित हुई। महाराष्ट्र की काली मिट्टी में कपास बहुत अधिक उत्पन्न होती है। महाराष्ट्र के विभिन्न नगर सूती वस्त्र की खपत की बड़ी मंडिया है। मंडियों की समीपता के कारण सूती वस्त्र उद्योग मुंबई में अधिक फल – फूल रहा है। कपास उद्योग के संचालन में कुशल श्रमिकों का काफी हाथ होता है। मुंबई भारत का सर्वश्रेष्ठ बंदरगाह है। तैयार सूती कपड़ा इस बंदरगाह से विदेशों को भेजा जाता है।

प्रश्न 2. सही उत्तर चिह्नित कीजिए:

(i) फोर्ट गैलेस्टर अवस्थित है
(क) पश्चिम बंगाल में
(ख) केलीफोर्निया में
(ग) गुजरात में

उत्तर: (ख) केलीफोर्निया में

(ii) निम्न में से कौन-सा प्राकृतिक रेशा है ?
(क) नायलॉन
(ख) जूट
(ग) एक्रिलिक

उत्तर: (ख) जूट

प्रश्न 3. अंतर स्पष्ट कीजिए:

(i) कृषि आधारित और खनिज आधारित उद्योग

उत्तर: कृषि आधारित उद्योग कच्चे माल के रूप में वनस्पति और जंतु आधारित उत्पादों का उपयोग करते है। खाद्य संसाधन, वनस्पति तेल, सूती वस्त्र, डेयरी उत्पाद और चर्म उद्योग कृषि आधारित उद्योगों के उदाहरण है। ये कृषि आधारित उद्योग है। ये हलके उद्योग है।

खनिज आधारित उद्योग प्राथमिक उद्योग है जो खनिज अयस्कों का उपयोग कच्चे माल के रूप में करते है। ये उद्योग खनिज पर आधारित होते है। ये भारी उद्योग है।

(ii) सार्वजनिक क्षेत्र और संयुक्त क्षेत्र के उद्योग

उत्तर: सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों का स्वामित्व और संचालन सरकार द्वारा होता है। जैसे :-  हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड और स्टील ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड। इनमें लाभ या हानि हो दोनों की जिम्मेदार सरकार ही होती है।

संयुक्त क्षेत्र के उद्योगों का स्वामित्व और संचालन राज्यों और व्यक्तियों अथवा व्यक्तियों के समूह द्वारा होता है। मारुति उद्योग लिमिटेड संयुक्त क्षेत्र के उद्योग का उदाहरण है। इसमें लाभ हानि की जिम्मेदार संयुक्त स्वामित्व की होती है।

प्रश्न 4: दिए गए स्थानों में निम्नलिखित के दो–दो उदाहरण दीजिए :-

(i) कच्चा माल :- …….. और ……..
(ii) अंतिम उत्पाद :- ……… और ……….
(iii) तृतीयक क्रियाकलाप :- ………. और ………
(iv) कृषि – आधारित उद्योग :- ……….. और ……….
(v) कुटीर उद्योग :- ………. और …………
(vi) सहकारिता :- ……… और ………

उत्तर: (क) कपास और गन्ना
(ख) कमीज़ और जूते
(ग) बैंक और परिवहन
(घ) सूती वस्त्र और डेयरी उत्पाद
(ड़) टोकरी और मिट्टी के बर्तन बनाना
(च) सुधा डेयरी सहकारी उपक्रम और आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *