शाम एक किशान के प्रश्न-उत्तर – कक्षा 7 हिंदी वसंत अध्याय 6

छात्र यहाँ से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 हिंदी वसंत पाठ 6 शाम एक किशान प्राप्त कर सकते हैं। हमने पाठ के सभी प्रश्नों को सरल और आसान शब्दों में हल करके उत्तर दिया हैं, ताकि विद्यार्थी इसे आसानी से समझ सकें। NCERT solutions class 7 hindi vasant chapter 6 Shaam Ek Kisan शाम एक किशान को एनसीईआरटी और सीबीएसई के अनुसार बनाए गए है । कक्षा 7 हिंदी मीडियम के छात्रों की मदद करने के लिए हमने कक्षा 7 हिंदी वसंत एनसीईआरटी समाधान से संबंधित सभी सामग्रियों को नए सिलेबस के अनुसार संशोधित किया है।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 हिंदी वसंत पाठ 6 शाम एक किशान

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-अभ्यास

कविता से

प्रश्न 1. इस कविता में शाम के दृश्य को किसान के रूप में दिखाया गया है-यह एक रूपक है। इसे बचाने के लिए पाँच एकरूपताओं की जोड़ी बनाई गई है। उन्हें उपमा कहते हैं। पहली एकरूपता आकाश और साफ़े में दिखाते हुए कविता में ‘आकाश का साफ़ा’ वाक्यांश आया है। इसी तरह तीसरी एकरूपता नदी और चादर में दिखाई गई है, मानो नदी चादर-सी हो। अब आप दूसरी, चौथी और पाँचवी एकरूपताओं को खोजकर लिखिए।

उत्तर-
कविता में एकरूपता बनाने वाली उपमाएँ-
(i) सूरज – चिलम
(ii) पहाड़ – किसान
(iii) आकाश – साफ़ा
(iv) अंधकार – भेड़ों का गल्ला
(v) पलाश का जंगल – अंगीठी

प्रश्न 2. शाम का दृश्य अपने घर की छत या खिड़की से देखकर बताइए।
(क) शाम कब से शुरू हुई ?
(ख) तब से लेकर सूरज डूबने में कितना समय लगा?
(ग) इस बीच आसमान में क्या-क्या परिवर्तन आए।

उत्तर शाम में घर की छत या खिड़की से देखने पर पता चला है कि
(क) सूर्य के पश्चिम में पहुँचने के साथ-साथ ही संध्या होने का रंगत होने लगता है।
(ख) शाम से सूरज के डूबने तक में लगभग एक से डेढ़ घंटे का समय लगा।
(ग) इस बीच आसमान में लालिमा छा जाती है, नारंगी तथा बैंगनी रंग के बादलों से आकाश व दिशाएँ ढक गईं।

प्रश्न 3. मोर के बोलने पर कवि को लगा जैसे किसी ने कहा हो–‘सुनते हो’। नीचे दिए गए पक्षियों की बोली सुनकर उन्हें भी एक या दो शब्दों में बाँधिए-
कबूतर         कौआ       मैना
तोता            चील         हंस

उत्तर
कबूतर  –  कहाँ जा रहे हो?
कौआ   –   सुनो! रात न होने दो।
मैना     –   तुम मनमोहक हो।
तोता    –   तुम्हारा समय निराला है।
चील    –   थोड़ी देर तो रुको।
हंस     –   तुम्हारा कोई मुकाबला नहीं।

कविता से आगे

प्रश्न 1. इस कविता को चित्रित करने के लिए किन-किन रंगों का प्रयोग करना होगा?

उत्तर इस कविता को चित्रित करने के लिए पीला, लाल, आसमानी, नीला, भूरा, सफ़ेद, नारंगी, हरे और काले रंगों का प्रयोग करना चाहिए।

प्रश्न 2. शाम के समय ये क्या करते हैं? पता लगाइए और लिखिए-
पक्षी              खिलाड़ी           फलवाले       माँ
पेड़-पौधे        पिता जी           किसान        बच्चे

उत्तर
(i) पक्षी– अपने घोंसले में लौट आते हैं।
(ii) खिलाड़ी– अपना खेल बंद कर देते हैं।
(iii) फलवाले – फल बेचते हैं।
(iv) माँ– बच्चों के लिए खाना बनाती है।
(v) पेड़–पौधे – अपनी जगह पर खड़े रहते हैं।
(vi) पिताजी – दफ्तर से घर आते हैं।
(vii) किसान – खेतों से लौटकर घर आते हैं।
(viii) बच्चे – खेलते हैं।

प्रश्न 3. हिंदी के एक प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत ने संध्या का वर्णन इस प्रकार किया है
संध्या का झुटपुट
बाँसों का झुरमुट
है चहक रही चिड़ियाँ
टी-वी-टी टुट्-टुट्
• ऊपर दी गई कविता और सर्वेश्वरदयाल जी की कविता में आपको क्या मुख्य अंतर लगा? लिखिए।

उत्तर सुमित्रानंदन पंत द्वारा लिखित कविता में प्रकृति के शाम के समय बाँसों के झुरमुट में चिड़ियों की गतिविधियों का वर्णन है, जबकि कवि सर्वेश्वरदयाल सक्सेना द्वारा अपनी कविता ‘शाम-एक किसान’ के रूप में जाड़े की शाम के प्राकृतिक दृश्य का वर्णन अनुपम ढंग से किया है।

अनुमान और कल्पना

प्रश्न 1. शाम के बदले यदि आपको एक कविता सुबह के बारे में लिखनी हो तो किन-किन चीजों की मदद लेकर अपनी कल्पना को व्यक्त करेंगे? नीचे दी गई कविता की पंक्तियों के आधार पर सोचिए
पेड़ों के झुनझुने
बजने लगे;
लुढ़कती आ रही है।
सूरज की लाल गेंद।
उठ मेरी बेटी, सुबह हो गई।

उत्तर
सवेरा होने लगा है।
लगता है सूरज की लाल गेंद
धरती की ओर लुढ़कती चली आ रही है।
पेड़ों के झुनझुने
बजने लगे हैं, सुबह हो गई,
उठो मेरी प्यारी बेटी, उठो।
बेटी कहती है,
अभी सोने दो माँ।

भाषा की बात

प्रश्न 1. नीचे लिखी पंक्तियों में रेखांकित शब्दों को ध्यान से देखिए
(क) घुटनों पर पड़ी है नदी चादर-सी
(ख) सिमटा बैठा है भेड़ों के गल्ले-सा।
(ग) पानी का परदा-सा मेरे आसपास था हिल रहा
(घ) मँडराता रहता था एक मरियल-सा कुत्ता आसपास
(ङ) दिल है छोटा-सा छोटी-सी आशा
(च) घास पर फुदकवी नन्ही-सी चिड़िया।
इन पंक्तियों में सा/सी का प्रयोग व्याकरण की दृष्टि से कैसे शब्दों के साथ हो रहा है?

उत्तर- इन पंक्तियों में सा/सी का प्रयोग व्याकरण की दृष्टि से संज्ञा और विशेषण शब्दों के साथ हो रहा है। चादर, गल्ले, छोटी, नन्ही संज्ञा एवं विशेषण शब्द हैं।

प्रश्न 2. निम्नलिखित शब्दों का प्रयोग आप किन संदर्भो में करेंगे? प्रत्येक शब्द के लिए दो-दो संदर्भ (वाक्य) रचिए।
आँधी        दहक           सिमटा

उत्तर:
आँधी

  1. शाम होते ही जोर से आँधी चलने लगी।
  2. वह आँधी की तरह कमरे में आया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा।

दहक

  1. अँगीठी में आग दहक रही थी।
  2. सोमेश गुस्से से दहक रहा था।

सिमटा

  1. बच्चा माँ की गोद में सिमटा बैठा था।
  2. सूर्य के छिपते ही कमल के फूल सिमटकर बंद होने लगे।

Leave a Reply