कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 1 पादपों में पोषण एनसीईआरटी के प्रश्न उत्तर

कक्षा 7 विज्ञान पाठ 1 पादपों में पोषण एनसीईआरटी अभ्यास के प्रश्न उत्तर सरल भाषा में दिया गया है। इन एनसीईआरटी समाधान के माध्यम से छात्र परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकते हैं। जिससे छात्र कक्षा 7 विज्ञान परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों के लिए कक्षा 7 विज्ञान के प्रश्न उत्तर एनसीईआरटी किताब के अनुसार बनाये गए है। कक्षा 7 हिंदी मीडियम के छात्रों की मदद करने के लिए, हमने एनसीईआरटी समाधान से संबंधित सभी सामग्रियों को नए सिलेबस के अनुसार संशोधित किया है। विद्यार्थी ncert solutions for class 7 science chapter 1 hindi medium को यहाँ से निशुल्क में प्राप्त कर सकते हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 1 पादपों में पोषण

प्रश्न 1: जीवों को खाद्य की आवश्यकता क्यों होती है?

उत्तर: जीवों को जैविक क्रिया के लिए ऊर्जा की जरूरत पड़ती है। जीवों को वृद्धि और कोशिकाओं की मरम्मत के लिए कई पदार्थों की जरूरत पड़ती है। इन सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए जीवों को भोजन की जरूरत होती है।

प्रश्न 2: परजीवी एवं मृतजीवी में अंतर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: परजीवी किसी जीवित प्राणी से भोजन लेते हैं और उसी  प्राणी के शरीर पर या शरीर के भीतर रहते हैं। मृतजीवी मृत और सड़ने वाली चीज से भोजन लेते हैं। अमरबेल एक परजीवी है, जबकि मशरूम एक मृतजीवी है।

प्रश्न 3: आप पत्ती में मंड (स्टार्च) की उपस्थिति का परीक्षण कैसे करेंगे?

उत्तर: पत्ती में मंड की उपस्थिति के लिए हमें इन चीजों की जरूरत होगी: पत्ती, परखनली, अल्कोहल, बीकर, आयोडीन और गैस बर्नर।

  • एक परखनली में अल्कोहल लेंगे और उसमें पत्ती को रखेंगे।
  • एक बीकर में पानी लेंगे और उस बीकर में परखनली को सीधा करके रखेंगे।
  • बीकर को गैस बर्नर के ऊपर गर्म करेंगे ताकि अल्कोहल में पत्ती को उबाला जा सके।
  • जब पत्ती उबल जाए तो उसे ठंडा होने के बाद पानी से धो लेंगे।
  • उसके बाद पत्ती को किसी सतह पर फैला कर रख देंगे।
  • उसके बाद पत्ती के ऊपर एक दो बूँद आयोडीन डालेंगे।
  • पत्ती का रंग गहरा नीला हो जाता है तो पता चलता है कि पत्ती में मंड (स्टार्च) उपस्थित है। इससे यह पता चलता है कि पत्ती में प्रकाश संश्लेषण हुआ था।

प्रश्न 4: हरे पादपों में खाद्य संश्लेषण प्रक्रम का संक्षिप्त विवरण दीजिए।

उत्तर: पादप सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में कार्बन डाइऑक्साइड और जल से अपना भोजन यानि कार्बोहाइड्रेट बनाते हैं। इस प्रक्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं। कार्बन डाइऑक्साइड और जल प्रकाश संश्लेषण के लिए कच्चा माल होते हैं, तथा सूर्य के प्रकाश से इस काम के लिए ऊर्जा मिलती है। प्रकाश संश्लेषण के अंत में कार्बोहाइड्रेट बनता है और ऑक्सीजन गैस मुक्त होती है। इस प्रक्रिया को नीचे दिए गए समीकरण से दिखाया जाता है।

कार्बन डाइऑक्साइड + जल = कार्बोहाइड्रेट + ऑक्सीजन

प्रश्न 5: किसी प्रवाह चित्र की सहायता से दर्शाइए कि पादप भोजन के मूलभूत स्रोत हैं।

उत्तर: पादप → हिरण → शेर

प्रश्न 6: रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) क्योंकि हरे पादप अपना खाद्य स्वयं बनाते हैं, इसलिए उन्हें …………… कहते हैं।
(ख) पादपों द्वारा संश्लेषित खाद्य का भंडारण ………………. के रूप में किया जाता है।
(ग) प्रकाश संश्लेषण के प्रक्रम में जिस वर्णक द्वारा सौर ऊर्जा संग्रहित की जाती है, उसे …………. कहते हैं।
(घ) प्रकाश संश्लेषण में पादप वायुमंडल से …………. लेते हैं तथा …………….. का उत्पादन करते हैं।

उत्तर: (क) स्वपोषी, (ख) स्टार्च,     (ग) क्लोरोफिल,       (घ) कार्बन डाइऑक्साइड, कार्बोहाइड्रेट

प्रश्न 7: निम्न कथनों से संबद्ध पारिभाषिक शब्द बताइए
(क) पीत दुर्बल तने वाला परजीवी पादप
(ख) एक पादप जिसमें स्वपोषण एवं विषमपोषण दोनों ही प्रणाली पाई जाती है।
(ग) वे रंध्र जिनके द्वारा पत्तियों में गैसों का आदान-प्रदान (विनिमय) होता है।

उत्तर: (क) अमरबेल, (ख) पिचर प्लांट, (ग) स्टोमेटा

प्रश्न 8: सही उत्तर पर निशान लगाइए

(क) अमरबेल उदाहरण है किसी

  1. स्वपोषी का
  2. परजीवी का
  3. मृतजीवी का
  4. परपोषी का

उत्तर: (ii) परजीवी का

(ख) कीटों को पकड़कर अपना आहार बनाने वाले पादप का नाम है

  1. अमरबेल
  2. गुड़हल
  3. घटपर्णी (पिचर पादप)
  4. गुलाब

उत्तर: (iii) घटपर्णी (पिचर पादप)

प्रश्न 9: कॉलम में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम के शब्दों से कीजिए

उत्तर:

प्रश्न 10: निम्न कथनों में सत्य एवं असत्य कथनों का चयन कीजिए
(क) प्रकाश संश्लेषण में कार्बन डाइऑक्साइड मुक्त होती है।
(ख) ऐसे पादप, जो अपना भोजन स्वयं संश्लेषित करते हैं, मृतजीवी कहलाते हैं।
(ग) प्रकाश संश्लेषण का उत्पाद प्रोटीन नहीं है।
(घ) प्रकाश संश्लेषण में सौर ऊर्जा का रासायनिक ऊर्जा में रूपांतरण हो जाता है।

उत्तर: (क) असत्य,   (ख) असत्य,   (ग) सत्य,       (घ) सत्य

प्रश्न 11: पादप के किस भाग द्वारा प्रकाश संश्लेषण हेतु वायु से कार्बन डाइऑक्साइड ली जाती है?
(क) मूल रोम
(ख) रंध्र
(ग) पर्णशिराएँ
(घ) बाह्यदल

उत्तर: (ख) रंध्र

प्रश्न 12: वायुमंडल से मुख्यत: जिस भाग द्वारा पादप कार्बन डाइऑक्साइड प्राप्त करते हैं, वह है
(क) जड़
(ख) तना
(ग) पुष्प
(घ) पत्तियाँ

उत्तर: (घ) पत्तियाँ

Leave a Reply