कक्षा 6 भूगोल अध्याय 3 पृथ्वी की गतियाँ एनसीईआरटी के प्रश्न उत्तर

छात्र यहाँ से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 भूगोल अध्याय 3 पृथ्वी की गतियाँ प्राप्त कर सकते हैं। हमने पाठ के सभी प्रश्नों को सरल और आसान भाषा में हल करके उत्तर दिया हैं, ताकि विद्यार्थी इसे आसानी से समझ सकें। NCERT solutions class 6 social science geography chapter 3 for hindi medium को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसन्धान और प्रशिक्षण परिषद के सहायता से बनाए गए है। कक्षा 6 हिंदी मीडियम के छात्रों की मदद करने के लिए हमने कक्षा 6 भूगोल एनसीईआरटी समाधान से संबंधित सभी सामग्रियों को नए सिलेबस के अनुसार संशोधित किया है।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 भूगोल अध्याय 3 पृथ्वी की गतियाँ

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।

(i) पृथ्वी के अक्ष का झुकाव कोण क्या है।

उत्तर: 66.5˚

(ii)  घूर्णन और परिक्रमण को परिभाषित करें।

उत्तर: 
घूर्णन: पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमने की प्रक्रिया को घूर्णन कहते हैं।
परिक्रमण: सूर्य के चारों ओर एक स्थिर कक्षा में पृथ्वी की गति को परिक्रमण कहते हैं।

(iii) लीप वर्ष क्या है?

उत्तर: ऐसा साल जो 366 दिन का होता है, उसे लीप वर्ष कहते हैं।

(iv) उत्तर और दक्षिण अयनांतों में अंतर बताइए।

उत्तर:

उत्तर अयनांतदक्षिण अयनांत
यह 21 जून को होता है।यह 22 दिसम्बर को होता है।
उत्तरी गोलार्ध में इस समय दिन लंबी और रातें छोटी होती है।इस समय दक्षिणी गोलार्ध में दिन लम्बी और रातें छोटी होती है।
दक्षिणी गोलार्ध में इस समय जाड़े का मौसम होता है।उत्तरी गोलार्ध में जाड़े का मौसम होता है।
उत्तरी गोलार्ध में गर्मी का मौसम होता है।दक्षिणी गोलार्ध में गर्मी का मौसम होता है।

(v) विषुव क्या है?

उत्तर: विषुव के दौरान पूरी पृथ्वी पर दिन और रात बराबर होते हैं। इस अवस्था में कोई भी ध्रुव सूर्य की तरफ नहीं झुका होता है। 21 मार्च और 23 सितम्बर को सूर्य की किरणें विषुवत वृत पर सीधी पड़ती है।

(vi)  दक्षिणी गोलार्ध उत्तरी गोलार्ध की अपेक्षा उत्तर और दक्षिण का अयनांत अलग अलग समय में होता है, क्यों।

उत्तर: 21 जून को सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर सीधी पड़ती हैं। इस समय उत्तरी गोलार्ध में उत्तर अयनांत होता है। 22 दिसम्बर को मकर रेखा पर सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं। इस समय दक्षिणी गोलार्ध में दक्षिण अयनांत होता है।

(vii)  ध्रुवों पर लगभग 6 महीनों का दिन और 6 महीनों की रात होती है. क्यों।

उत्तर: 21 मार्च से 23 सितम्बर के बीच लगभग 6 महीने उत्तरी ध्रुव पर लगातार सूर्य की रोशनी पड़ती है। इसलिए उत्तरी ध्रुव पर 6 महीने दिन रहता है और दक्षिणी ध्रुव पर रात होती है। उसी तरह 23 सितम्बर से 21 मार्च के बीच दक्षिणी ध्रुव पर लगातार सूर्य की रोशनी पड़ती है। इसलिए दक्षिणी ध्रुव पर 6 महीने दिन रहता है और उत्तरी ध्रुव पर रात होती है।

सही उत्तर चिन्हित कीजिए।

(i) पृथ्वी की सूर्य के चारों ओर की गति को कहा जाता है-
(क) घूर्णन
(ख) परिक्रमण
(ग) झुकाव

उत्तर: (ख) परिक्रमण

(ii) सूर्य की सीधी किरणें विषुवत वृत पर किस दिन पड़ती है-
(क) 21 मार्च
(ख) 21 जून
(ग) 22 दिसम्बर

उत्तर: (क) 21 मार्च

(iii) गर्मी में क्रिसमस का पर्व कहाँ मनाया जाता है-
(क) जापान
(ख) भारत
(ग) आस्ट्रेलिया

उत्तर: (ग) आस्ट्रेलिया

(iv) ऋतुओं में परिवर्तन पृथ्वी की किस गति के कारण होता है-
(क) घूर्णन
(ख) परिक्रमण
(ग) गुरूत्वाकर्षण

उत्तर: (ख) परिक्रमण

खाली स्थान भरें।

  1. एक लीप वर्ष में दिनों की संख्या ——– होती है।
  2. पृथ्वी की प्रतिदिन की गति को ——- कहते हैं।
  3. पृथ्वी सूर्य के चारो ओर —— कक्षा मे घूमती है।
  4. 21 जून को सूर्य की किरणें ——- रेखा पर सीधी पड़ती है।
  5. ——- ऋतु में दिन छोटे होते हैं।

उत्तर: (i) 366
(ii) पृथ्वी दिन
(iii) दीर्घवृताकार
(iv) कर्क रेखा
(v) शरद

Leave a Reply