कक्षा 6 भूगोल अध्याय 2 ग्लोब अक्षांश एवां देशषांतर एनसीईआरटी के प्रश्न उत्तर

छात्र यहाँ से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 भूगोल अध्याय 2 ग्लोब अक्षांश एवां देशषांतर प्राप्त कर सकते हैं। हमने पाठ के सभी प्रश्नों को सरल और आसान भाषा में हल करके उत्तर दिया हैं, ताकि विद्यार्थी इसे आसानी से समझ सकें। NCERT solutions class 6 social science geography chapter 2 for hindi medium को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसन्धान और प्रशिक्षण परिषद के सहायता से बनाए गए है। कक्षा 6 हिंदी मीडियम के छात्रों की मदद करने के लिए हमने कक्षा 6 भूगोल एनसीईआरटी समाधान से संबंधित सभी सामग्रियों को नए सिलेबस के अनुसार संशोधित किया है।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 भूगोल अध्याय 2 ग्लोब अक्षांश एवां देशषांतर

1. निम्नलिखित प्रश्नो के संक्षेप में उत्तर दीजिए।

(i)  पृथ्वी का सही आकार क्या है?

उत्तर: भू-आभ

(ii) ग्लोब क्या है?

उत्तर: ग्लोब पृथ्वी का एक छोटा वास्तविक रूप है।

(iii) कर्क रेखा का अक्षांशीय मान क्या है?

उत्तर: कर्क रेखा का अक्षांशीय मान 23.5° है।

(iv) पृथ्वी के तीन ताप कटिबंध कौन से है?

उत्तर: पृथ्वी के तीन ताप कटिबंध है- उष्ण कटिबंध, शीतोष्ण कटिबंध, शीत कटिबंध।

(v) अक्षांश और देशांतर रेखाएँ क्या है?

उत्तर: अक्षांश रेखाएँ- विषुवत वृत(भूमध्य रेखा) से ध्रुवों तक स्थित सभी समानांतर काल्पनिक वृतो को अक्षांश(समानांतर) रेखाएँ कहते हैं।
देशांतर रेखाएँ- उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव को जोड़ने वाली काल्पनिक रेखा को देशांतर रेखाएँ कहते हैं।

(vi) उष्मा की सबसे अधिक मात्रा उष्ण कटिबंध क्यों प्राप्त करते हैं?

उत्तर: उष्ण कटिबंध में साल में कम से कम एक बार दोपहर का सूर्य सिर के ठीक ऊपर होता है। यानि इस क्षेत्र में सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं। इसलिए उष्मा की सबसे अधिक मात्रा उष्ण कटिबंध को मिलती है।

(vii) जब भारत मे शाम के 5:30 बजते है, तब लंदन मे दोपहर के 12:00 क्यों बजते हैं?

उत्तर: लंदन के समय की तुलना में भारत का समय 5 घंटे 30 मिनट आगे है। इसलिए जब भारत में शाम के 5:30 बजते हैं, तब लंदन में दोपहर के 12:00 बजते हैं।

2. सही उत्तर चिन्हित कीजिए।

(i) प्रमुख याम्योत्तर का मान है।
(क) 90°
(ख) 0°
(ग) 60°

उत्तर: (ख) 0°

(ii) शीत कटिबंध किसके नजदीक पाया जाता है?
(क) ध्रुवों      
(ख)विषुवत वृत      
(ग) कर्क रेखा

उत्तर: (क) ध्रुवों

(iii) देशांतरो की कुल संख्या है-
(क) 360      
(ख) 180      
(ग) 90

उत्तर: (ख) 180

(iv) दक्षिण ध्रुव वृत स्थित है-
(क) उत्तरी गोलार्ध मे
(ख) दक्षिणी गोलार्ध मे
(ग) पूर्वी गोलार्ध मे

उत्तर: (ख) दक्षिणी गोलार्ध मे

(v) ग्रिड किसका जाल है।
(क) अक्षांशो(समानांतर) रेखाओं और देशांतरीय याम्योत्तरो का
(ख) कर्क रेखा और मकर रेखा का
(ग) उत्तर ध्रुव और दक्षिण ध्रुव का

उत्तर: (क) अक्षांशो(समानांतर) रेखाओं और देशांतरीय याम्योत्तरो का

3. खाली स्थानों भरें।

  1. मकर रेखा ——- पर स्थित है।
  2. भारत का मानक यामोत्तर ———– है।
  3. 0° यामोत्तर को ——— के नाम से जाना जाता है।
  4. देशांतरो के बीच की दूरी ——– की तरफ घटती जाती है।
  5. उत्तर ध्रुव वृत ——- गोलार्ध में स्थित है।

उत्तर: (i) 23.5° दक्षिण
(ii) 82.5° पूर्व
(iii) प्रमुख याम्योत्तर
(iv) ध्रुवों
(v) उत्तरी

Leave a Reply