कक्षा 6 भूगोल अध्याय 1 सौरमंडल में पृथ्वी एनसीईआरटी के प्रश्न उत्तर

छात्र यहाँ से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 भूगोल अध्याय 1 सौरमंडल में पृथ्वी प्राप्त कर सकते हैं। हमने पाठ के सभी प्रश्नों को सरल और आसान भाषा में हल करके उत्तर दिया हैं, ताकि विद्यार्थी इसे आसानी से समझ सकें। NCERT solutions class 6 social science geography chapter 1 for hindi medium को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसन्धान और प्रशिक्षण परिषद के सहायता से बनाए गए है। कक्षा 6 हिंदी मीडियम के छात्रों की मदद करने के लिए हमने कक्षा 6 भूगोल एनसीईआरटी समाधान से संबंधित सभी सामग्रियों को नए सिलेबस के अनुसार संशोधित किया है।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 भूगोल अध्याय 1 सौरमंडल में पृथ्वी

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दिजिए।
(i) ग्रह और तारे में क्या अंतर है?

उत्तर:

ग्रहतारे
ग्रह टिमटिमाते नही है।तारे टिमटिमाते है।
ग्रह के पास अपना प्रकाश नही होता है।तारों के पास अपना प्रकाश होता है।
ग्रह तारों का चक्कर लगाते है।तारे किसी खगोलिय पिंड का चक्कर लगाते है।
ग्रह का आकार तारों से छोटा होता है।इसका आकार बहुत बड़ा होता है।

(ii) सौरमंडल से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: ‘सौरमंडल’ का शाब्दिक अर्थ ‘सूर्य का परिवार’ होता है। सूर्य इस परिवार का मुखिया होता है। सूर्य, आठ ग्रह, उपग्रह तथा अन्य खगोलिय पिंड, जैसे क्षुद्र ग्रह और उल्का पिंड ये सभी मिलकर सौरमंडल का निर्माण करते हैं।

(iii)  सूर्य से उनकी दूरी के अनुसार सभी ग्रहों के नाम लिखो।

उत्तर: बुद्ध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेप्च्यून

(iv) पृथ्वी को अद्भुत ग्रह क्यों कहा जाता है?

उत्तर: पृथ्वी एकमात्र ऐसा ग्रह है जहाँ जीवन है। जीवन के अनुकूल यहाँ का वातावरण है। यह न तो अधिक गर्म है और न अधिक ठंढी। यहाँ हवा और पानी दोनों मौजूद है जो हमारे जीवन के लिए जरूरी है। इसलिए इसे अद्भुत ग्रह कहा जाता है।

(v) हम हमेशा चंद्रमा के एक ही भाग को क्यों देख पाते हैं?

उत्तर: चंद्रमा पृथ्वी का एक चक्कर लगाने में लगभग 27 दिन लेता है। इतना ही समय इसे अपने अक्ष पर एक चक्कर पूरा करने में लगता है। इसी कारण हम हमेशा चंद्रमा के एक ही भाग को देख पाते है।

(vi) ब्रह्माण्ड क्या है?

उत्तर: अंतरिक्ष में मौजूद सभी तत्व जैसे- ग्रह, तारे, उपग्रह, आकाशगंगा को सम्मिलित रूप से ब्रहमांड कहते हैं।

2. सही उत्तर चिन्हित करें।

(i) किस ग्रह को पृथ्वी का जुड़वा ग्रह कहा जाता है?
(क) बृहस्पति
(ख) शनि
(ग) शुक्र

उत्तर: शुक्र

(ii) सूर्य से तीसरा सबसे नजदीक ग्रह कौन है?
(क) शुक्र
(ख) पृथ्वी
(ग) बुद्ध

उत्तर: पृथ्वी

(iii) सभी ग्रह सूर्य के चारों ओर किस प्रकार के पथ पर चक्कर लगाते हैं?
(क) वृतीय पथ पर
(ख) आयताकार पथ पर
(ग) दीर्घवृताकार

उत्तर: दीर्घवृताकार

(iv) ध्रुवतारे से किस दिशा का ज्ञान होता है?
(क) दक्षिण
(ख) उत्तर
(ग) पूर्व

उत्तर: उत्तर

(v) क्षुद्र ग्रह किन कक्षाओं के बीच पाए जाते हैं?
(क) शनि और बृहस्पति
(ख) मंगल और बृहस्पति
(ग) पृथ्वी और मंगल

उत्तर: मंगल और बृहस्पति

3. खाली स्थान भरें।
(i) ——– का एक समूह जो विभिन्न प्रतिरूपो को तैयार करता है, उसे ——-कहते हैं।
(ii) तारों की एक बहुत बड़ी प्रणाली को ——– कहा जाता हैं।
(iii) ——– पृथ्वी के सबसे करीब है।
(iv) ——– सूर्य से तीसरा सबसे नजदीक ग्रह है।
(v) ग्रहों के पास अपनी ——- तथा ——– नहीं होती है।

उत्तर:

(i) तारों का एक समूह जो विभिन्न प्रतिरूपो को तैयार करता है, उसे नक्षत्रमंडल कहते हैं।

(ii) तारों की एक बहुत बड़ी प्रणाली को आकाशगंगा कहा जाता हैं।

(iii) चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब है।

(iv) पृथ्वी सूर्य से तीसरा सबसे नजदीक ग्रह है।

(v) ग्रहों के पास अपनी प्रकाश तथा उष्मा नहीं होती है।

Leave a Reply